फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बार चुनाव के नामांकन वापस लेने का आज अंतिम अवसर

Wed, 12 Feb 2025 10:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट:::
विज्ञापन


फोटो 32
कोर्ट परिसर स्थित अधिवक्ताओं के चैंबर्स का भवन। संवाद
::::::::::::::::::::::::::


- एसोसिएशन के 5 पदों पर 13 अधिवक्ताओं ने ठोकी है दावेदारी, सुबह नामांकन फार्माें की होगी छंटनी
प्रधान पद के लिए तीन, सचिव के लिए 4, सह सचिव, कोषाध्यक्ष और उप प्रधान के लिए जमा हुए हैं दो-दो नामांकन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिला बार एसोसिएशन चुनाव में 13 अधिवक्ताओं ने 5 पदों पर ताल ठोकी है। इन अधिवक्ताओं के पास नामांकन वापस लेने के लिए वीरवार दोपहर तीन बजे तक का समय है। इससे पहले सुबह नामांकन फार्माें की छंटनी होगी, जबकि यह प्रक्रिया पहले 12 फरवरी को पूरी होनी थी। अवकाश के चलते यह प्रक्रिया पूरी नहीं की जा सकी।
एआरओ पवन बंसल ने बताया कि प्रधान पद के लिए तीन नामांकन फार्म जमा हुए हैं। इस पद के लिए पूर्व प्रधान सुरेंद्र मैहड़ा और ऋषिपाल पहल समेत सुखवंत कुमार ने पर्चा भरा है। उप प्रधान के लिए अधिवक्ता मनदीप फोगाट और शैलेंद्र फोगाट ने दावेदारी जताई है।
विज्ञापन

सचिव पद के लिए चार अधिवक्ताओं ने दावेदारी जताई है, जिनमें गौरव प्रेमी, राकेश सांगवान, पूर्व कोषाध्यक्ष अधिवक्ता प्रवीण और महिला अधिवक्ता रेणु सांगवान शामिल हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता पंकज सिंह व अधिवक्ता धर्मेंद्र सांगवान ने अपना पर्चा भरा है। सह सचिव पद के लिए दिनेश वत्स और योगेश शर्मा ने नामांकन किया है।
विज्ञापन



वर्सन:
नामांकन फार्माें की छंटनी वीरवार सुबह की जाएगी जबकि नामांकन वापसी दोपहर तीन बजे तक किया जा सकेगा। बुधवार को अवकाश के चलते नामांकन फार्माें की छंटनी नहीं हो पाई।
-पवन बंसल, एआरओ, बार एसोसिएशन चुनाव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें