दांत में लगी चोट दिखाते सरपंच प्रतिनिधि महीपाल। संवाद
फोटो- 06
गांव जीतपुरा में जारी गली निर्माण कार्य, सरपंच प्रतिनिधि का आरोप है कि यहां मारपीट की गई। संवाद
- जीतपुरा गांव में पंचायत की ओर से अवैध कब्जा हटवाकर किया जाना था गली निर्माण, पोल लगाकर की गई थी गली संरक्षित
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी/बाढड़ा। गांव जीतपुरा निवासी सरपंच प्रतिनिधि ने ग्रामीणों पर मारपीट, जातिसूचक गाली-गलौज करने व गली पर अवैध कब्जा करने के आरोप लगाए हैं। उनकी शिकायत के आधार पर बाढड़ा थाना पुलिस ने पांच आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में महीपाल ने बताया कि उनकी पत्नी मीना देवी सरपंच हैं। अप्रैल 2023 में उन्होंने गली की पैमाइश कराई थी। इसके बाद दस माह पहले उन्होंने गांव की पंचायती भूमि पर अवैध कब्जा हटवाकर पोल लगाए थे। कुछ दिनों पहले गांव निवासी रणदीप ने पोल हटाकर गली में फसल बिजाई कर दी। वहां एक कमरा भी बनाया हुआ है। उसे कई बार समझाया चुका है।
सरपंच प्रतिनिधि ने बताया कि रणदीप को 28 दिसंबर 2024 और 3 जनवरी 2025 को दो बार कब्जा हटाने के लिए नोटिस दिए गए हैं, लेकिन, उसने कोई अमल नहीं किया। हाल ही में गांव में गली निर्माण के लिए ग्रांट आई है। इसके तहत गांव एससी मोहल्ले की गली का निर्माण कार्य जारी है।
9 फरवरी को उसी गली का निर्माण कार्य शुरू किया गया। उसी दौरान शाम को वह मौके पर कार्य देखने के लिए गए थे। तब शाम करीब 6:10 बजे रणदीप गली में आया और उसे बहन-बेटी व जातिसूचक शब्द और गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद वह बाहर आए तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट की। मुंह पर मुक्का मारकर जान से मारने की धमकी दी।
सरपंच प्रतिनिधि का आरोप है कि उसी दौरान उसके परिवार से धर्मेंद्र, संदीप, संजय व रणदीप की पत्नी सुनीता ने भी उसके साथ मारपीट की।