फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज

Sat, 31 Aug 2024 06:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संस्थान को 51 लाख और व्यक्तिगत स्तर पर मिलेगी पांच लाख रुपये पुरस्कार राशि
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों और संस्थानों के लिए सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार प्रदान किया जाता है। साल 2025 के पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त है। यह जानकारी जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के चेयरमैन एवं उपायुक्त राहुल नरवाल ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में भारत में व्यक्तियों और संगठनों के अमूल्य योगदान और निस्वार्थ सेवा को मान्यता देने व सम्मानित करने के लिए सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार नामक वार्षिक पुरस्कार की स्थापना की है। इस पुरस्कार की घोषणा हर साल 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर की जाती है। पुरस्कार के लिए चयनित संस्था को 51 लाख रुपये व प्रमाणपत्र और व्यक्तिगत स्तर पर पांच लाख रुपये व प्रमाणपत्र प्रदान किए जाते हैं। पुरस्कार के लिए केवल भारतीय नागरिक और भारतीय संस्थान ही आवेदन कर सकते हैं। पुरस्कार संबंधी अधिकारी जानकारी के लिए केंद्र सरकार की वेबसाइट अवार्डसडॉटजीओवीडॉटइन पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें