फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: अपराध रोकना और ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए अतिक्रमण हटाना रहेगी प्राथमिकता

Sat, 08 Apr 2023 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
पत्रकारों से रुबरु होतीं एसपी नितिका गहलोत।
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले की दूसरी महिला एसपी नितिका गहलोत ने कार्यभार संभालने के बाद शुक्रवार को पत्रकारों वार्ता की। इस दौरान जिले की व्यवस्था को लेकर उन्होंने अपना विजन स्पष्ट किया। नितिका गहलोत ने कहा कि अपराध पर लगाम लगाना और ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। अपराध पर लगाम लगाने के लिए जिले के मौजिज लोगों की मदद ली जाएगी। इसके अलावा ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए अतिक्रमण हटाया जाएगा और इस कार्य में नगर परिषद और जिला प्रशासन की पुलिस विभाग की ओर से मदद ली जाएगी।
विज्ञापन

- जिला बनने के बाद से आठवीं एसपी हैं नितिका
बता दें कि नितिका गहलोत दादरी जिले की आठवीं एसपी हैं। उनसे पहले सुनील दलाल, हिमांशु गर्ग, समिति चौधरी, मोहित हांडा, बलवान सिंह राणा, विनोद कुमार और दीपक गहलावत उनसे पहले बतौर एसपी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
- संवाददाता के सवालों के एसपी ने ये दिए जवाब
सवाल : आप जिले की दूसरी महिला एसपी हैं, क्या प्राथमिकताएं रहेंगी ?
जवाब : सबसे पहली प्राथमिकता जिले में कानून व्यवस्था कायम रखना और अपराध पर लगाम लगाने की रहेगी। इसके अलावा जिले की जो समस्याएं पुलिस विभाग से जुड़ी हैं उनका तत्परता से समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

सवाल : दादरी शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बेपटरी है, आप कैसे सुधार करेंगी ?
जवाब : शहर की कुछ सड़कों का जायजा ले चुकी हूं। शहर में बेतरतीब ट्रैफिक व्यवस्था वास्तव में बड़ी समस्या है। समस्या के समाधान के लिए सभी पहलुओं पर मंथन करेंगे और जल्द ही कोई सकारात्मक कदम उठाया जाएगा।
सवाल : अवैध हथियार रखने वालों और नशा तस्करों पर कैसे लगाम लगाएंगी?
जवाब : इसके लिए खुफिया नेटवर्क को मजबूत करेंगे। अवैध हथियार रखने वालों, नशा बेचने वालों और नशा करने वालों की सूची तैयार करवा रहे हैं। जल्द ही धरातल पर प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
सवाल : कई मामले ऐसे हैं जो लंबित चल रहे हैं, उनको लेकर क्या रुख रहेगा?
जवाब : जिस भी थाने में जितने भी लंबित मामले हैं उनका निपटान जल्द से जल्द करने के निर्देश दे दिए हैं। पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने के लिए मामलों में सही जांच और तय समय पर निपटान जरूरी है।
सवाल : युवा अपराध न बने, इसके लिए पुलिस विभाग क्या करेगा?
जवाब : जिले में जो पुराने अपराधी हैं उन्हें सुधरने का पूरा मौका दिया जाएगा। विभाग का प्रयास रहेगा कि जिले में कोई नया अपराधी न बने। आमजन और समाज के सहयोग से इस योजना को पूरा करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें