फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: अपराध रोकने के लिए हॉट स्पॉट चिह्नित कर सुरक्षा बढ़ाएगी पुलिस, डीएसपी ने पुलिस-पब्लिक तालमेल समिति के सदस्यों के साथ की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। डीएसपी हेडक्वार्टर धीरज कुमार ने बुधवार को पुलिस-पब्लिक तालमेल समिति व कम्यूनिटी लायजनिंग ग्रुप के सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में त्योहारी सीजन के दौरान बाजारों में गश्त बढ़ाने, हॉटस्पॉट क्षेत्रों की पहचान कर अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

डीएसपी ने बताया कि बैठक में कानून व्यवस्था बनाए रखने के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि बैठक में महिला सुरक्षा, असामाजिक तत्वों पर रोक, सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट पर नियंत्रण और पुलिस सुरक्षा बढ़ाने जैसे मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया गया। गणेश उत्सव के दौरान शहर, कस्बों और गांवों में कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए पुलिस मुस्तैद रहेगी। बाजारों में पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई जाएगी और सभी थाना, चौकी प्रभारियों के साथ नाका, पीसीआर और राइडर्स प्रभारी भी अपने क्षेत्र में सतर्क रहेंगे।
यातायात थाना प्रबंधक ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर संदिग्ध वाहनों की सख्त जांच की जा रही है, वहीं मनचलों के खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई कर रही है। डीएसपी ने कमेटी सदस्यों से अपील की कि अपने मकान, दुकान या व्यवसाय में कोई भी कर्मचारी या किरायेदार रखने से पहले उसकी पुलिस वेरिफिकेशन अवश्य कराएं। बिना पुलिस वेरिफिकेशन किसी को काम पर न रखें और न ही मकान किराए पर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें