चरखी दादरी। जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की 28 अगस्त को होने वाली मासिक बैठक अब 29 अगस्त को सुबह 9 बजे होगी। प्रशासनिक कारणों से बैठक के समय में परिवर्तन किया गया है। हरियाणा सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
सीटीएम प्रीति रावत ने बताया कि बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित 16 परिवादों को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है। सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं कि वे बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें, ताकि प्रत्येक प्रकरण पर आवश्यक विचार-विमर्श कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। सीटीएम ने बताया कि लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठकें जनहित से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए एक प्रभावी मंच हैं, जो शासन में पारदर्शिता और जवाबदेही की भावना को मजबूत करती हैं।