फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: कचरा उठान के लिए दादरी हलके के प्रत्येक गांव को मिलेगा ई-रिक्शा

Tue, 28 Jan 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। शहरी तर्ज पर अब दादरी हलके के सभी गांवों में ई-रिक्शा के जरिये घर-घर से कचरे की उठान की जाएगी। योजना का प्रारूप तैयार किया जा चुका है। विधायक आदर्श ग्राम योजना के तहत हलके के प्रत्येक गांव को एक-एक ई-रिक्शा दिया जाएगा। विधायक ने इसके लिए जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी को पत्र लिखा है।
गांवों में लंबे समय से सफाई व्यवस्था में सुधार की दरकार है। व्यवस्था बेपटरी होने का कारण संसाधनों की कमी है। वहीं, एजेंसी की मार्फत गांवों से कचरा उठान का टेंडर अब तक सिरे नहीं चढ़ा है। सफाई व्यवस्था प्रभावित होने का यह भी कारण है। दूसरी ओर कचरे के ढेर लगे होने के कारण ज्यादातर गांवों में ग्रामीण परेशान हैं।
विज्ञापन

इन तमाम पहलुओं व स्थितियों को देखते हुए दादरी विधायक सुनील सांगवान ने हलके के प्रत्येक गांव में कचरा उठान के लिए एक-एक ई-रिक्शा देने की योजना तैयार कराई है। दादरी हलके के सभी 70 गांवों को विधायक आदर्श ग्राम योजना के तहत ई-रिक्शा मुहैया कराए जाएंगे।
वहीं, सफाई व्यवस्था बेहतर होने का लाभ हलके के करीब तीन लाख लोगों को मिलेगा। वहीं, विधायक की मानें तो प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति के लिए भिजवा दिया गया है। जल्द ही इसे परवान चढ़वा दिया जाएगा।
विज्ञापन

ई-रिक्शा मिलने के बाद गांवों में सफाई कर्मचारियों को कचरा उठान में ज्यादा समय नहीं लगेगा। सार्वजनिक स्थानों पर भी लंबे समय तक कचरे के ढेर नहीं लगे रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें