फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांति पाने के लिए बुरे गुणों का कर दें त्याग : विजय महाराज

Tue, 28 Jan 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
छोटी बाजारी में मौजूद जैन मुनि व एसएस सभा सदस्य। स्रोत: जैन समाज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। आज के जीवन में अगर हमें सही में शांति पानी है तो अपने अंदर समाहित बुरे गुण पूरी तरह से त्यागने का प्रयास करें। बुराई के मार्ग पर चलकर धन वैभव तो पा सकते हैं, लेकिन, आत्मा की शांति कभी नहीं पाई जा सकती। ये बातें नगर में प्रवेश करने वाले गुरुदेव आचार्य सूरीश्वर महाराज के गणिवर्ण धर्मरत्न विजय महाराज ने कहीं।
जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजक संघ प्रधान सुरेंद्र मोहन जैन व पूर्व महासचिव धीरज जैन ने बताया कि नगर की सीमा से जैन नागरिकों ने सोमवार को छोटी बजारी स्थित बड़े जैन स्थानक में प्रवेश किया। जैन मुनि भिवानी से विहार कर आज दादरी नगर आए हैं। अब प्रतिदिन स्थानक में धर्म चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें मुनि महाराज सत्संग व अन्य विषयों पर सभी का मार्गदर्शन करेंगे। इस दौरान सभा प्रधान इंद्र जैन, मुकेश जैन, नरेश जैन, प्रदीप गुप्ता, सूरजभान, महासचिव संजय जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें