फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: चिरायु योजना का लाभ लेने के लिए 31 अक्तूबर तक करें आवेदन

Thu, 26 Oct 2023 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक लेतीं उपायुक्त मनदीप कौर
विज्ञापन
चरखी दादरी। उपायुक्त मनदीप कौर ने बुधवार को सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ निर्धारित समय अवधि के अंदर मिले और अधिकारी- कर्मचारी सुनिश्चित करें कि इसके लिए किसी भी व्यक्ति को अनावश्यक तौर पर परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के तहत आयुष्मान भारत के तहत चिरायु हरियाणा योजना का विस्तार किया गया है, जिसके तहत अब 31 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन जमा करवाए जा सकते हैं। आवेदन करने वाले सभी पात्र व्यक्तियों को 1 नवंबर से योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी को 1500 रुपये सालाना प्रीमियम अदा करना होगा। जिनकी आय 1.80 लाख से 3 लाख सालाना के बीच है वे सभी अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी सीएससी सेंटर के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं।
उपायुक्त ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से लोगों की भलाई के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनको लेकर स्वयं मुख्यमंत्री मनोहर लाल समीक्षा करते हैं। सभी पात्र लोगों तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचाने के मामले में सरकार गंभीर है। ऐसे में सभी विभागों के संबंधित अधिकारी व कर्मचारी योजनाओं का लाभ निर्धारित समय सीमा में पहुंचाना सुनिश्चित करें। इस मामले में किसी भी प्रकार की कोताही किसी भी स्तर पर न बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें