फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: प्रताप की हत्या का बदला लेने के लिए टीटा और उसकी भाभी पर हुआ था हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। हुई निवासी स्कूटी सवार देवर-भाभी पर जानलेवा हमला करने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान काकड़ौली हुक्मी निवासी सोनू उर्फ डोन के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के लिए रिमांड पर भेजा गया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने प्रताप की हत्या का बदला लेने के लिए हुई निवासी महेश उर्फ टीटा को गोली मारी थी।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि वारदात 20 अक्तूबर को हुई थी। पुलिस को दिए बयान में महेश उर्फ टीटा ने बताया था कि वर्ष 2008 में उसने काकड़ौली हुक्मी शराब ठेका पर हुई निवासी प्रताप की हत्या की थी और इस मामले में उसे रमेश पुत्र अनूप व सत्यव्रत उर्फ मुन्ना को 20 साल की सजा हुई थी, जिसमें वो हाईकोर्ट से जमानत पर बाहर आए हुए हैं और इसी रंजिश में उस पर हमला किया गया।
बाढड़ा थाना पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया था। थाने में तैनात एएसआई विशाल की टीम ने काकड़ौली हुक्मी निवासी एक आरोपी सोनू उर्फ डोन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि सचिन उसका दोस्त है और मृतक प्रताप उसके परिवार में था। प्रताप की हत्या का बदला लेने के लिए ही उन्होंने महेश उर्फ टीटा पर हमला किया।
विज्ञापन


आरोपी पर दर्ज हैं तीन मामले
आरोपी सोनू उर्फ डोन पर बाढड़ा थाने में तीन मामले दर्ज हैं। पहला मामला 16 जनवरी 2021 को सशस्त्र अधिनियम और अन्य धाराओं के तहत दर्ज हुआ था। दूसरा मामला 18 जुलाई 2022 को सशस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज हुआ। वहीं, तीसरा मामला 12 अगस्त 2023 को आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें