चरखी दादरी। दादरी नगर परिषद की ओर से मंगलवार को शहर में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। चेयरमैन बक्शीराम सैनी ने बताया कि यात्रा सुबह 9 बजे रोज गार्डन से शुरू होगी और लाला लाजपतराय चौक पर समापन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यात्रा में नगर परिषद के सभी सफाई कर्मचारी और अधिकारी भाग लेंगे। उन्होंने युवाओं, खिलाड़ियों और शहरवासियों से यात्रा में भाग लेने का आह्वान किया है। संवाद