चरखी दादरी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर 16 अगस्त को यादव सभा की ओर से चरखी गेट स्थित यादव धर्मशाला में 34वां वार्षिक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में समारोह अध्यक्ष के रूप में यादव महासभा हरियाणा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राव रमेश पायलट उपस्थित होंगे। वहीं, मुख्य अतिथि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के अधिवक्ता सुरेंद्र यादव और अति विशिष्ट अतिथि महेंद्रगढ़ के भाजपा जिला अध्यक्ष यतिंद्रर राव व जिला पार्षद अनुवीर रामालवास शिरकत करेंगे। यह जानकारी सभा के प्रधान नरेश यादव व महासचिव दिनेश यादव ने प्रेस को जारी संयुक्त बयान में दी। कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित होगा, इसमें यादव समाज के होनहार युवाओं को सम्मानित किया जाएगा। संवाद