फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: नेट बैंकिंग रिवार्ड जीतने का लिंक भेजकर ठग ने चिकित्सक के खाते से निकाले 50,000 रुपये

Mon, 11 Mar 2024 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। नेट बैंकिंग रिवार्ड जीतने का झांसा देकर झोझूकलां निवासी एक चिकित्सक के खाते से ठग ने 50,000 रुपये निकाल लिए। ठगी लिंक के जरिये की गई। साइबर थाना पुलिस ने पीड़ित चिकित्सक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

झोझूकलां निवासी डॉ. यशपाल पंवार ने पुलिस को शिकायत दी। इसमें उन्होंने बताया कि उनके अस्पताल का खाता एसबीआई में खुलवाया गया है। गत 27 फरवरी को सुबह 7:40 बजे बेटी एकता के फोन पर एसबीआई नेट बैंकिंग रिवार्ड संबंधी मैसेज आया। एकता ने यह मैसेज अपने पिता को भेज दिया। इसके बाद यशपाल ने रिवार्ड पाने के लिए लिंक पर क्लिक किया तो उसमें खाता नंबर और आधार कार्ड नंबर भरने के निर्देश मिले।
यह जानकारी भरने पर डॉ. यशपाल के पास एक ओटीपी आया, जिसे उन्होंने लिंक में जाकर भर दिया। इसके बाद उनके खाते से 50,000 रुपये कट गए। उन्होंने साइबर थाना पुलिस से आरोपी का पता लगाकर रुपये बरामद कराने की मांग की। पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें