फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लॉट में बंधी घोड़ी की बच्ची और घोड़ी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिरही कलां गांव में एक प्लॉट में बंधी घोड़ी और छह माह की बच्ची को अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। पशुपालक ने मामले की शिकायत सदर थाने में दी है। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पशुपालक ने शिकायत में चोरी हुए पशुओं की कीमत करीब दो लाख 70 हजार रुपये बताई है।
विज्ञापन

बिरही कलां निवासी राजकरण ने बताया कि उसने अपनी घोड़ी सीमी और उसकी छह माह की बच्ची को देर शाम घर के समीप बने प्लॉट में बांधी थी। रात दो बजे कुत्तों के भौंकने पर उसकी आंख खुली। उसने बाहर निकलकर देखा तो उसकी घोड़ी और बच्ची चोरी मिली। पीड़ित पशुपालक ने बताया कि वो अपने स्तर पर पूछताछ कर चुका है लेकिन घोड़ी और चुराने वाले का कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें