फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बिना नंबर प्लेट दौड़ रही काली थार सहित तीन वाहन जब्त

Fri, 20 Nov 2026 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ट्रैफिक पुलिस और क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की संयुक्त टीम ने बुधवार की रात को शहर में चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट के चल रही काले रंग की महिंद्रा थार और दो मोटरसाइकिलों सहित तीन वाहनों को जब्त किया गया। अभियान के दौरान अधूरे दस्तावेज, बिना हेलमेट और ट्रिपल राइडिंग सहित अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को भी चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

संयुक्त टीम ने ऑटो रिक्शा चालकों को प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। यातायात निरीक्षक विक्रांत सिंह और आरटीए अधिकारियों ने बताया कि वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के निर्देशों के अनुसार 31 दिसंबर के बाद एनसीआर क्षेत्र में डीजल से चलने वाले ऑटो रिक्शा के संचालन पर प्रतिबंध लागू होगा। उन्होंने चालकों से निर्धारित समय सीमा से पहले सीएनजी या इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने की अपील की। निरीक्षक विक्रांत सिंह ने कहा कि बिना नंबर प्लेट वाहन चलाना यातायात नियमों का उल्लंघन है। ऐसे वाहन आपराधिक गतिविधियों की दृष्टि से भी चुनौती बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें