फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बौंदकलां में डॉग स्क्वॉयड के साथ पुलिस ने चलाया सर्च अभियान

Fri, 20 Nov 2026 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
डॉग स्क्वॉयड के साथ जांच करती पुलिस टीम।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला पुलिस ने वीरवार को गांव बौंदकलां में नशे की बिक्री और सेवन पर अंकुश लगाने के लिए तलाशी अभियान चलाया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार पी. के निर्देशों पर डॉग स्क्वॉयड के साथ चलाया गया।
विज्ञापन

थाना बौंदकलां पुलिस ने गांव में नशे के संभावित ठिकानों की जांच की। अभियान के दौरान पुलिस को कोई नशीला पदार्थ या अन्य संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई। थाना प्रभारी निरीक्षक सुलतान सिंह के नेतृत्व में टीम ने चांदू दास मंदिर के पास व राजकीय स्कूल के नजदीक खंडहरनुमा स्थानों पर तलाशी ली। इन स्थानों को विशेष रूप से जांचा गया, जहां पूर्व में नशे का सेवन करने वालों के बैठने की सूचनाएं थीं। डॉग स्क्वॉयड की मदद से संदिग्ध ठिकानों की बारीकी से जांच की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इन स्थानों पर निगरानी जारी रहेगी।
नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई
थाना प्रभारी निरीक्षक सुलतान सिंह ने कहा कि नशे की बिक्री, तस्करी और सेवन से जुड़ी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। जिले में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। पुलिस ने आमजन से नशे के खिलाफ अभियान में सहयोग करने की अपील की है। आसपास किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें