फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: गत दिनों वैध हुई 11 कॉलोनियों में लगेंगी तीन हजार स्ट्रीट लाइटें

Sat, 27 Dec 2025 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर में हाल ही में वैध हुई 11 कॉलोनियों में तीन हजार स्ट्रीट लाइटें लगेंगी। नगर परिषद ने इनकी मांग मुख्यालय भेजी है। इन कॉलोनियों की गलियों व चौक आदि में 30 व 45 वाट के एलईडी बल्ब लगेंगे। इन कॉलोेनी के निवासियाें को नगर की परिषद की ओर से सभी मूलभूूत सुविधाएं नहीं मिल रही थीं। अब इन कॉलोनियों में विकास कार्य गति पकड़ेंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शहर में इस समय करीब आठ हजार स्ट्रीट लाइटें 21 वार्डों, बाजारों व सड़क मार्ग पर लगी हुई हैं। चार हजार लाइटें तो करीब छह माह पहले ही लगाई गई हैं। नई कॉलोनियों को वैध कराने में ही 35 साल बीत गए। इन कॉलोनियों में लंबे समय से मकान बने हुए हैंं। ये ऐसी 11 कॉलोनियां हैंं जिनमें कुछ भाग अवैध था। इस वजह से इनमें नगर की परिषद की ओर से विकास कार्य नहीं करवाए जा रहे थे। लोगों को सीवर, पेयजल व सड़क आदि की सुविधाएं नहीं मिल रही थीं। लाइटें नहीं होने की वजह से कॉलोनियों में रात के समय अंधेरा छा जाता है। अब लाइटें लगने का रास्ता साफ हो गया है।

इन कॉलोनियाें के लोगों को मिलेंगी सुविधाएं
हरिनगर, चंपापुरी, पूर्ण नगर, आदर्श नगर, गामड़ी, नई अनाज मंडी क्षेत्र, शंकर कॉलोनी व गांधीनगर के निवासियाें को लाइटों की सुविधा मिल सकेगी। इन कॉलोनियों में 70 प्रतिशत एरिया में तो पहले से लाइटें लगी हुई हैं। जो एरिया अब वैध हुआ है उनमें लाइटें लगेंगी। इन कॉलोनियों के लिए तीन हजार लाइटों की मांग भेजी गई है। जल्द ही लाइटें मिलने की संभावना है। सर्दी के मौसम में तो लाइटें नहीं होने से रात के समय चोरी आदि घटनाओं का भी अंदेशा बना रहता है। नगर परिषद की ओर से नगर में मूलभूत सुविधाओं में विस्तार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कॉलोनियों में सफाई व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। घरों से वाहन के जरिए कचरे का उठान किया जा रहा है।
विज्ञापन


नई वैध हुई कॉलोनियों में लाइटें लगवाने के लिए मांग भेज दी है। जल्द लोगों को लाइटों की सुविधा मिल सकेगी। शहरवासियों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए नगर परिषद प्रयासरत है।
विज्ञापन

- चेयरमैन बक्शीराम सैनी, नगर परिषद दादरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें