जिले में रविवार को दो महिलाओं सहित तीन कोरोना संक्रमित मिले हैं। तीनों संक्रमित अलग-अलग जगहों के रहने वाले हैं। उन्हें स्वास्थ्य विभाग ने ट्रेस कर आइसोलेट कर दिया है। इसके अलावा 63 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव भी आई है।
डिप्टी सीएमओ चंचल तोमर ने बताया कि रविवार को जिले में तीन कोरोना संक्रमित मिलें हैं। संक्रमितों में दो महिलाएं व एक पुरुष शामिल है। रविार को डोहकी गांव निवासी 38 वर्षीय महिला की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला का 22 अगस्त को सैंपल लिया गया था। दूसरा संक्रमित दादरी निवासी उम्र 35 वर्षीय व्यक्ति है। व्यक्ति का 22 अगस्त को सैंपल लिया गया था। इसके अलावा शहर निवासी 31 वर्षीय महिला की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है और महिला का रविवार को ही सैंपल लिया गया था। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 243 हो गई है। इनमें से एक की मौत हो चुकी है जबकि 161 संक्रमित स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। जिले में अब 81 सक्रिय केस हैं। उन्होंने बताया कि रविवार तक जिले में 1605 लोग सर्विलांस का समय पूरा कर चुके हैं जबकि 1959 लोग होम क्वारंटीन हैं। 13 लोग कोविड अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं जबकि छह लोगों को क्वारंटीन सेंटरों में रखा गया है। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि शुक्रवार शाम तक जिले से कोरोना टेस्ट के लिए 10666 लोगों के सैंपल लिए गए हैं जिनमें से 10399 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 24 सैंपलों की रिपोर्ट अभी लंबित है।