फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 2.75 करोड़ से होगा तीन पार्काें का सुंदरीकरण, 1.75 करोड़ का बजट भी मिला

Mon, 19 Feb 2024 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के तीन पार्क जल्द सुधारे जाएंगे। इनमें रोजगार्डन, स्वर्ण जयंती पार्क और पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क शामिल हैं। तीनों पार्काें की दशा सुधारने पर दिव्या नगर योजना के तहत 2.75 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जाएगा। जीर्णोद्धार की योजना को प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है। इनके लिए सरकार ने हाल ही में 1.75 करोड़ रुपये का बजट भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन

प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद नगर परिषद अधिकारियों ने फाइल मुख्यालय भेज दी है। वहां से तकनीकी स्वीकृति मिलने के तुरंत बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। तीनों पार्काें की दशा बदलने से करीब आठ हजार लोगों को फायदा होगा। लंबे समय से लोग सार्वजनिक पार्काें में सुविधाओं की कमी का दंश झेल रहे हैं।
नगर के रोजगार्डन में एक भी गुलाब नहीं है। वहां लगे बच्चों के झूले टूटे पड़े हैं। घास जल गई है। ओपन जिम की मशीनें भी क्षतिग्रस्त हैं। ऐसे ही हालत स्वर्ण जयंती योजना के तहत वार्ड-17 में पीएनबी के पीछे बनाए गए शहर के दूसरे बड़े पार्क के हैं।
विज्ञापन

पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में तो सुविधाओं की कमी के साथ हरियाली भी गायब है। ऐसे में सुविधाओं की कमी और समस्याओं के कारण लोग पार्कों में जाने से बच रहे हैं। अब नगर परिषद के अधिकारियों ने तीन बड़े पार्काें की दशा सुधारने की योजना तैयार की है।

- ड्रेनज सिस्टम होगा बेहतर, गुलाबों से महकेंगे पार्क
रोजगार्डन की पूरी दशा दो करोड़ रुपये से बदली जाएगी। यहां जलभराव की समस्या को दूर की जाएगी। इसके लिए पार्क का भूतल ऊंचा उठाया जाएगा। जल निकासी व्यवस्था में भी सुधार किया जाएगा। रोजगार्डन गुलाब समेत कई प्रकार के फूलों से महकेगा। इसी प्रकार स्वर्ण जयंती पार्क और पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में भी हरियाली और सुविधाएं बढ़ाने के साथ खुशबूदार फूल लगाए जाएंगे।



शहर के सबसे बड़े पार्क रोजगार्डन में होंगे ये काम
ओपन जिम के उपकरणों में विस्तार होगा।

सभी दीवारों का नए सिरे से निर्माण होगा।
पार्क में नए सिंथेटिक ट्रैक भी बनाए जाएंगे।
हरियाली के लिए विभिन्न प्रबंध किए जाएंगे।

सुंदरीकरण के लिए लाइट वाले फव्वारे लगेंगे।





दिव्या नगर योजना के तहत तीनों पार्काें की दशा सुधारी जाएगी। इस काम पर करीब 2.75 करोड़ रुपये लागत आने का अनुमान है। परियोजना को प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है जबकि सरकार ने 1.75 करोड़ रुपये का बजट भी जारी कर दिया है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर धरातल पर काम शुरू करवाया जाएगा। - सुमित नांदल, एक्सईएन, नगर परिषद, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें