फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: हरियाणा के तीन पैरा खिलाड़ियों ने विश्वकप में जीते पदक

Sat, 16 Mar 2024 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
नई दिल्ली में प्रतियोगिता के दौरान मौजूद पैरा खिलाड़ी। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। राजधानी नई दिल्ली में 6 से 15 मार्च तक विश्व शूटिंग पैरा स्पोर्ट्स विश्वकप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 46 देशों से 500 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें भारत 16 पदकों के साथ तीसरे नंबर और चीन टूर्नामेंट में शीर्ष स्थान पर रहा।
विज्ञापन


पैरा ओलंपिक ऑफ इंडिया के उपप्रधान सत्यप्रकाश सांगवान ने बताया कि टूर्नामेंट में हरियाणा राज्य से सात एथलीटों ने भाग लिया। इसमें मनीष नरवाल और सिंहराज अधाना ने रजत और दीपक सैनी ने कांस्य पदक जीता। वहीं सिमरन शर्मा, शिवानी सहगल, राहुल जाखड़ और संदीप ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। उन्होंने बताया कि हरियाणा टीम का आधिकारिक नाम सूबेदार आजमुल्ला है।
उन्होंने कहा कि आज पैरा एवं दिव्यांग खिलाड़ी भी विश्व कप में पदक जीतकर देश व प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। यह देश के लिए एक गौरव की बात है। उन्होंने प्रदेश सरकार से पैरा ओलंपिक विजेता खिलाड़ियों को उनकी योग्यता अनुसार नौकरी देने की मांग की। इससे अन्य खिलाड़ी भी प्रेरणा लेकर खेल क्षेत्र में अपना नाम कमा सकते हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रीय कोर्फबाल चैंपियनशिप के लिए गौरव चयनित

बौंदकलां। उत्तरप्रदेश के आगरा स्थित शारदा विश्वविद्यालय में 17 से 20 मार्च तक 32वीं सीनियर नेशनल कोर्फबाल चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। इसमें गांव सांवड़ निवासी खिलाड़ी गौरव कुमार हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे।
कोच देव बलहारा ने बताया कि पिछले दिनों रोहतक में खेल प्रतियोगिता के लिए प्रशिक्षण शिविर और ट्रायल का आयोजन किया गया था। इसमें गौरव ने सभी खिलाड़ियों से शानदार प्रदर्शन कर हरियाणा टीम में अपना स्थान बनाया। इससे पहले गौरव ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी और जूनियर नेशनल, सीनियर नेशनल में स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। गौरव ने अपनी इस सफलता का श्रेय कोच देव बलहारा और अपने माता-पिता को दिया। होनहार गौरव के चयन पर शिव कुमार भारद्वाज, मास्टर देवकरण पीटीआई, अधिवक्ता प्रवेश भारद्वाज, डॉ. छत्रपाल, देवेंद्र चौहान, विकास भारद्वाज, सरपंच गौरव चौबारला, ललित परमार, जतिन गर्ग, अजय रंगा आदि ने गौरव को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें