फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: स्वयंसेवक राहुल और निधि को मिला बेस्ट यूथ अवाॅर्ड

Sat, 16 Mar 2024 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चरखी दादरी में आयोजित कार्यक्रम समापन पर पुरस्कार के साथ छात्र-छात्राएं और रेडक्रॉस सोसायटी के
विज्ञापन
चरखी दादरी। रेडक्रॉस सोसायटी की ओर से जनता महाविद्यालय में आयोजित पांच दिवसीय यूथ रेडक्रॉस प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को समापन हो गया। जनता महाविद्यालय के स्वयंसेवक राहुल और निधि को बेस्ट यूथ अवाॅर्ड दिया गया। अनुशासन और प्रतियोगिता में भागीदारी को देखते हुए एपीजे महाविद्यालय की टीम सर्वश्रेष्ठ रही।
विज्ञापन

रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव बलवान सिंह और काउंसलर रोशनलाल ने बताया कि समापन समारोह में जिला उपायुक्त के ओएसडी शुभम कुमार मुख्य अतिथि रहे। बलवान सिंह ने कहा कि रेडक्रॉस सोसायटी युवाओं को समाजहित के प्रति उत्प्रेरित करती है। उन्होंने बताया कि सोसाइटी का उद्देश्य गरीब, असहाय और आपातकालीन समय में लोगों की सहायता करना है। उन्होंने स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति संवेदनशील होने के लिए प्रेरित किया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. यशवीर सिंह ने भी स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया। तत्पश्चात शिविर की विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने वाले विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। शिविर में महत्वपूर्ण भूमिका और प्रबंधन के लिए डॉ. रोशनलाल को बेस्ट काउंसलर पुरुष और प्रो. हेमलता बंसल को बेस्ट काउंसलर महिला के अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

रेडक्रॉस की टीम से सरोज रानी को विशेष काउंसलर, अकाउंटेंट विजय कुमार और चंद्रशेखर को भी सम्मानित किया गया। जिला यूथ अवॉर्डी ज्योति शर्मा और निशा को आउटरीच वालंटियर के तौर पर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व प्रातःकालीन सत्र में महिला महाविद्यालय झोझूकलां से डॉ. शर्मिला और केंद्रीय विश्वविद्यालय पाली महेंद्रगढ़ से डॉ. मंजू फौगाट ने रिसोर्स पर्सन के तौर पर स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर रश्मि शर्मा, सत्यप्रकाश, प्रो. धनजीत, प्रोफेसर रजनीश, योगेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें