फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी समेत तीन युवक मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
कोविड-19 अस्पताल जहां संक्रमितों को भर्ती किया गया है। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
जिले में रविवार को तीन और कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें से एक फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी भी शामिल है जिसकी गत एक जुलाई को ही दादरी पोस्टिंग हुई थी। दूसरा संक्रमित अहमदाबाद से लौटा है। रविवार को संक्रमित मिले तीनों युवकों में से दो दादरी शहर के जबकि तीसरा भांडवा गांव का रहने वाला है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने तीनों को कोविड अस्पताल में भर्ती कर लिया है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ चंचल तोमर ने बताया कि तीन नए मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या 97 हो गई है। इनमें से 34 एक्टिव केस हैं। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि संक्रमित मिले 62 लोग स्वस्थ होकर घर वापसी कर चुके हैं। शनिवार को जिले में कोरोना का एक भी केस सामने नहीं आया था जबकि रविवार को एक साथ तीन मामले सामने आ गए।
डिप्टी सीएमओ ने बताया कि वार्ड 13 निवासी 26 वर्षीय युवक की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह एक फाइनेंस कंपनी ंमें काम करता है। पहले उसकी पोस्टिंग दादरी थी लेकिन एक जुलाई को उसकी ट्रांसफर भिवानी हो गई थी। वह भिवानी से रोज आता-जाता था। उसका गत 10 जुलाई को सैंपल लिया गया था जिसकी रविवार को रिपोर्ट आई है।
विज्ञापन

वहीं, शहर निवासी दूसरा संक्रमित वार्ड नौ का रहने वाला है। संक्रमित की उम्र 25 साल है और उसकी दादरी से बाहर की ट्रेवल हिस्ट्री भी नहीं है। उक्त संक्रमित का सैंपल भी गत 10 जुलाई को लिया गया था और उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। तीसरा संक्रमित भांडवा गांव का रहने वाला है और वह अहमदाबाद से लौटा है। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि भांडवा निवासी संक्रमित की उम्र 27 साल है और वह अहमदाबाद की एक कंपनी में काम करता है। गत नौ जुलाई को वह गांव लौटा था और 10 जुलाई को उसका सैंपल लेकर कोरोना टेस्ट के लिए पीजीआई भेजा गया था। चंचल तोमर ने बताया कि तीनों संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग ने ट्रैस कर लिया है और उनके संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार की जा रही है। चार दिन बाद उनके सैंपल भी लिए जाएंगे।
जिले से भेजे जा चुके हैं 5952 सैंपल
डिप्टी सीएमओ संजय गुप्ता ने बताया कि रविवार तक जिले से कोरोना टेस्ट के लिए 5952 सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 97 की रिपोर्ट पॉजिटिव और 5727 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। रविवार को 70 सैंपल जांच के लिए पीजीआई भेजे गए हैं जबकि 118 सैंपलों की रिपोर्ट पीजीआई की तरफ से जिला स्वास्थ्य विभाग के पास भेजी गई है। इनमें से तीन रिपोर्ट पॉजिटिव और 115 निगेटिव हैं।
- 1640 लोगों को विभाग ने कर रखा है होम क्वारंटीन
डिप्टी सीएमओ चंचल तोमर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने 1640 लोगों को होम क्वारंटीन किया हुआ है। इसके अलावा 1570 लोग सर्विलांस का समय पूरा कर चुके हैं। आठ लोग कोविड-19 अस्पताल में जबकि 11 क्वारंटीन सेंटरों में भर्ती हैं। 128 सैंपलों की रिपोर्ट अभी लंबित है।
जिले में रविवार को तीन और कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 97 हो गई है जिनमें से 62 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि एक की मौत हो चुकी है। इस समय 34 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

मंजू कादयान, सीएमओ, चरखी दादरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें