मृतक के घर पर जांच के लिए पहुंची फोरेंसिक और पुलिस की टीम।
- फोटो : CharkhiDadri
कृषि विभाग में तैनात एडीओ के बेटे ने शनिवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में घर पर अपनी मां की चुन्नी से फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक बारहवीं कक्षा का छात्र था। रविवार सुबह पुलिस ने सिविल अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम करवाया। फांसी लगाने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
जानकारी के अनुसार वार्ड 17 निवासी अविनाश (17) ने शनिवार शाम घर एक कमरे में चुन्नी से फांसी लगा ली। उस समय उसके पिता ड्यूटी पर थे जबकि मां दुध लेने गई थकी। मां जब दुध लेकर लौटी तो अविनाश फंदे पर लटकता मिला। मामले का पता चलते ही अविनाश के पिता गजानंद घर पहुंचे। वो कृषि विभाग में एडीओ हैं और उनकी तैनाती कनीना है। मामले की सूचना मिलने के बाद सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। रविवार सुबह पुलिस ने कागजी कार्रवाई कर मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी एसआई प्रेम सिंह ने बताया कि मृतक के पिता के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है।