फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: जेवली में पशुओं में फैली बीमारी से तीन पशुओं की मौत

Tue, 03 Mar 2026 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। गांव जेवली में पशुओं में फैली बीमारी से तीन पशुओं की मौत हो गई है तथा अन्य पशु भी संक्रमित हाे गए हैं। इससे पशुपालकों में भय का माहौल बना हुआ है तथा उन्होंने एसडीएम कार्यालय को मांगपत्र देकर मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन

गांव जेवली निवासी पीड़ित किसान विरेन्द्र सिंह ने बताया कि उनके गांव में पिछले एक सप्ताह से मुहंखुर की बीमारी से प्रभावित पशु पहले तो खाना बंद कर देते हैं और उपचार के बावजूद तुरंत दम तोड़ देते हैं जिससे किसानों में भय का माहौल बना हुआ है। उन्होंने बताया कि एक तरफ तो पशुपालन विभाग आधुनिक चिकित्सा सुविधा देने का दावा कर रही है, जबकि दूसरी तरफ अनेक पशु मुहंखुर नाम की बीमारी से ग्रसित हैं और प्रशासन आंख बंद किए हुए है।
इससे पशुपालकों में भय का माहौल बना हुआ है। गरीब पशुपालक अपने स्तर पर महंगी दवाएं भी खरीद कर पशुओं का उपचार करवाते हैं, लेकिन फिर भी कोई लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने एसडीएम कार्यालय को मांगपत्र देकर गांव में विशेष शिविर लगाकर पशुओं का उपचार करने व पीड़ित किसानों को नुकसान की भरपाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें