चरखी दादरी। जिला नगर योजनाकार विभाग की ओर से लोहारू रोड पर मित्तल पंप के सामने जेसीबी का पंजा चलाकर अवैध निर्माण को तोड़ा गया। इस दौरान सदर पुलिस टीम व ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी मौके पर मौजूद रहे।
ड्यूटी मजिस्ट्रेट रोडवेज प्रबंधक प्रदीप अहलावत और एएसआई अनूप की मौजूदगी में टीम कॉलोनी में पहुंची और वहां पर अवैध रूप से लगभग एक एकड़ में तीन चहारदीवारी व 30 डीपीसी को गिराया गया। इस कार्रवाई का खर्च भी नगर योजनाकार विभाग भूस्वामी से वसूल करता है। इस आर्थिक नुकसान से बचने का एक ही तरीका है कि अवैध निर्माण कतई न किया जाए।
जिला नगर योजनाकार नीलम शर्मा ने बताया कि नागरिक प्रॉपर्टी डीलर के हिसाब से नहीं अपितु अपनी समझ से सरकार से मंजूर हो चुकी कालोनियों में ही प्लाॅट की खरीद करे और नक्शा पास करवा कर वहां अपना मकान या दुकान बनाए। जिससे कि भविष्य में उसको किसी प्रकार की परेशानी न पैदा हो।