फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन हत्याकांड में दंपती समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिगोवा गांव में दो दिन पहले हुई हत्या के आरोपी दंपती समेत तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। हत्याकांड में सदर थाना पुलिस ने पांच नामजद लोगों पर हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस प्रवक्ता सुमित सांगवान ने बताया कि फरार दो आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि तीनों आरोपियों को कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल देने के बाद क्वारंटीन सेंटर में भर्ती किया गया है। इनकी टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और हत्याकांड को लेकर उनसे पूछताछ की जाएगी।
गौरतलब है कि गत चार सितंबर को बिगोवा गांव में सुबह जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर चाकू और डंडों से हमला किया था। इस हमले में 20 वर्षीय सचिन की मौत हो गई थी, जबकि दो महिलाएं भी चोटिल हुईं थी। पुलिस ने इस संबंध में दंपती समेत दो बेटों और एक अन्य पर हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। रविवार को पुलिस ने गुप्ता सूचना के आधार पर रावलधी बाईपास से आरोपी महिला सुशीला उसके पति रमेश और रमेश के भाई सतीश उर्फ बाबा को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें