फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मारपीट मामले में तीन आरोपी काबू

Mon, 29 Jun 2026 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। पुलिस ने मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयोग होने वाले डंडे और मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि गांव मानकावास निवासी नवीन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ट्रक चालक है।
विज्ञापन

24 जून 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे किसी कार्य से चरखी गया हुआ था। वापसी के दौरान पेट्रोल पंप के पास गांव मानकावास निवासी सचिन उर्फ शूटर अपने दो साथियों के साथ उसका पीछा करने लगा। आरोपियों ने रास्ता रोककर डंडों एवं थप्पड़-मुक्कों से उसके साथ मारपीट की जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे राहगीरों ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
घायल को परिजनों द्वारा पहले सीएचसी झोझू कलां और बाद में उपचार के लिए सामान्य अस्पताल दादरी में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि करीब छह माह पूर्व उसके छोटे भाई के साथ हुई मारपीट के मामले में वह गवाह था, जिसके चलते आरोपी लगातार मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे थे और धमकियां दे रहे थे।
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर थाना सदर दादरी में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने शनिवार को आरोपी सचिन उर्फ शूटर निवासी मानकावास, रवि उर्फ मिनी निवासी गांव गोच्छी तथा मंदीप उर्फ कालू निवासी गांव सिवाना, जिला झज्जर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें