फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ठेकों में आग लगाने के तीन आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। बौंदकलां थाना क्षेत्र के दो गांवों में स्थित शराब ठेकों को आग लगाने के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ गत 19 जुलाई को पुलिस ने केस दर्ज किया था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बौंदकलां निवासी रोहित, रायदीप और सौरभ के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि गत 18 जुलाई को रानीला और रणकौली स्थित शराब ठेके को आग लगाई गई थी। रणकौली में हुई घटना के संबंध में बामला निवासी सोनू ने पुलिस को शिकायत दी थी। जिसमें उसने बताया था कि रात करीब ग्यारह बजे आरोपियों ने ठेके में रखी देसी शराब की 45 व बियर की 30 पेटी में पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी और धमकी देकर मौके से फरार हो गए थे। सोनू की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया था।
वहीं, रानीला शराब ठेके में भी उसी रात वारदात की गई। इस संबंध में सुरेंद्र नामक व्यक्ति की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था। आग से रानीला ठेका में देसी शराब की 25 और बियर की 10 पेटी जली थीं। इन दोनों वारदातों को जिन तीन आरोपियों ने अंजाम दिया था उन्हें पुलिस ने काबू कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें