फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: घर में घुसकर जानलेवा हमला करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 02 Jul 2026 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। पुलिस ने घर में घुसकर जानलेवा हमला करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त लोहे का तवा भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि वार्ड नंबर-14 दादरी निवासी कुलदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 जून की रात वह अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की एक आई-20 कार उसके घर के बाहर आकर रुकी जिसमें 7-8 युवक सवार थे। बुधराम उर्फ बुधु व आकाश उर्फ कातिया जबरन घर के अंदर घुस गए। बुधराम ने घर में रखा लोहे का तवा उठाकर जान से मारने की नीयत से उसके सिर पर वार किया जबकि आकाश ने वाइपर के डंडे से हमला कर उसे घायल कर दिया। बाहर खड़े अन्य आरोपी भी उसे जान से मारने की धमकियां दे रहे थे। शोर मचाने पर सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। बाद में उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल चरखी दादरी ले जाया गया जहां से चिकित्सकों ने उसे पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया। उपचार के बाद पीड़ित की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर थाना शहर चरखी दादरी में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
जांच के दौरान मंगलवार को एसआई सुरेंद्र थाना शहर दादरी ने आरोपी बुधराम, सचिन उर्फ नानू और पवन उर्फ घच्चू वार्ड नंबर-14 निवासी, रविदास नगर दादरी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की।आरोपी बुधराम से वारदात में इस्तेमाल किया गया लोहे का तवा बरामद किया गया। पूछताछ के बाद गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें