फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग स्थानों से तीन उद्घोषित अपराधी दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस टीमों ने अलग-अलग जगहों से तीन उद्घोषित अपराधी दबोचे हैं। कोई वाहन के इंतजार में खड़ा था तो कोई ट्रैक्टर में सवार होकर जा रहा था। तीनों की गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर हुई है। दो के खिलाफ झोझूकलां थाने में तो तीसरे के खिलाफ सदर थाने में धारा 174-ए के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित सांगवान ने बताया कि सदर थाना पुलिस से हेड कांस्टेबल संदीप कुमार की टीम ने छपार निवासी सुरेंद्र को गिरफ्तार किया है। छह मई 2002 को सदर थाने में उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज हुआ था और जेएमआईसी ए एस नैय्यर की कोर्ट ने उसे 12 नवंबर 2010 को उद्घोषित अपराधी घोषित किया था। उसे छपार अड्डे के समीप से गिरफ्तार किया गया और वो वाहन के इंतजार में था।
प्रवक्ता ने बताया कि दूसरे उद्घोषित अपराधी झोझूकलां थाना पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। पांडवान निवासी संजय को गांव के बस अड्डे के समीप से गिरफ्तार किया गया है और वो भी वाहन के इंतजार में खड़ा था। कोर्ट ने उसे अठारह मई 2018 को उद्घोषित अपराधी घोषित किया था।
विज्ञापन

प्रवक्ता ने बताया कि तीसरे आरोपी सारंगपुर निवासी बंसीलाल को झोझूकलां थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 12 मार्च 2018 को उसे उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था। वो ट्रैक्टर में सवार होकर सारंगपुर से मैहड़ा की तरफ आ रहा था और बीच में ही पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें