फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक से मुझे और परिवार को खतरा : नप चेयरमैन

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा समर्थित दो जनप्रतिनिधि (विधायक और नप चेयरमैन) के बीच इन दिनों ठनी हुई है। वीरवार को नगर परिषद चेयरमैन संजय छपारिया ने दादरी विधायक सोमबीर सांगवान से जान का खतरा बताया है। अपने कार्यालय में बुलाई गई पत्रकार वार्ता में चेयरमैन ने विधायक, वाइस चेयरमैन बबलू श्योराण और पार्षद विरेंद्र पप्पू पर गंभीर आरोप लगाए हैं। चेयरमैन ने बताया कि उनके व परिवार के साथ कभी भी कुछ गलत हो सकता है और इसकी जानकारी उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहरलाल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर दे दी है। चेयरमैन ने पत्र में सुरक्षा की गुहार लगाई है और इसकी एक-प्रति प्रदेश के गृहमंत्री, पुलिस महानिरीक्षक, आई सीआईडी, चरखी दादरी उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक को भेजी गई है। वहीं, वाइस चेयरमैन और पार्षद ने चेयरमैन के आरोपों को बेबुनियाद बताया है जबकि विधायक ने इस पर कोई भी प्रतिक्रिया देने से मना कर दिया।
विज्ञापन

नगर परिषद में इन दिनों घमासान मचा हुआ है। पार्षदों का एक गुट चेयरमैन संजय छपारिया को कुर्सी से हटाना चाहता है और इसके कारण संजय छपारिया की कार्यशैली ठीक न होना और नप में भ्रष्टाचार का बोलबाला होना बताया जा रहा है। बुधवार को ही वाइस चेयरमैन समेत 14 पार्षदों ने संजय के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए उपायुक्त श्यामलाल पूनिया को शपथ पत्र सौंपे थे। पार्षदों के शपथ पत्र सौंपने पर प्रतिक्रिया देते हुए चेयरमैन ने कहा था कि यह विधायक सोमबीर सांगवान के इशारों पर हो रहा है। वो पार्षदों को उनके खिलाफ भड़का रहे हैं। हालांकि विधायक ने इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए स्पष्ट किया था कि इस मामले से उनका कोई लेना-देना नहीं है।
वीरवार को भी दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी रहा। दोपहर दो बजे चे़रमैन संजय छपारिया ने अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता बुलाई। इस दौरान पार्षद महेश गुप्ता, दिनेश जांगड़ा, पार्षद प्रतिनिधि श्रीभगवान व सुभाष स्वामी वहां मौजूद रहे। चेयरमैन ने बताया कि नगर परिषद की जमीन से वो विधायक के चहेते का कब्जा हटवाना चाहते हैं। विधायक सोमबीर इस कार्रवाई में रुकावट डाल रहे हैं और उन पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। विधायक कब्जा कार्रवाई करने पर उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने और झूठे मामले दर्ज कराने की धमकी दे रहे हैं। अब उनका दबाव काफी बढ़ गया है। चेयरमैन ने कहा कि उन्हें अंदेशा है कि उनके व परिवार के साथ विधायक कभी भी कुछ गलत करवा सकते हैं इसलिए उन्हें सुरक्षा मुहैया करवाई जाए और महेंद्रगढ़ रोड जमीन मामले की उच्च स्तरीय एजेंसी से जांच करवाई जाए।
विज्ञापन

एक कनाल 13 मरला जमीन पर बताया कब्जा
चेयरमैन संजय छपारिया ने कहा कि महेंद्रगढ़ रोड पर नगर परिषद एक कनाल 13 मरले जमीन है। इस जमीन पर विधायक के चहेतों का कब्जा है। नप जमीन पर अपना कब्जा चाहती है। गत 29 मई को कब्जाधारियों ने कब्जा हटाने के लिए एक सप्ताह की मोहल्लत मांगी थी और इसके लिए लिखित में दिया था। विधायक बनने के बाद से ही सोमबीर सांगवान इस कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। कार्रवाई रुकवाने के लिए वो दबाव बना रहे हैं और धमकियां तक दे रहे हैं।
वाइस चेयरमैन के परिवार पर लगाया नप की जमीन कब्जाने का आरोप
प्रेस वार्ता के दौरान चेयरमैन ने वाइस चेयरमैन बबलू श्योराण के परिवार पर भी नगर परिषद की जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि करीब चार एकड़ जमीन और रास्ते पर नगर परिषद ने अपना कब्जा ले लिया है। इसके चलते बबलू उनसे रंजिश रखे हुए हैं और पार्षदों को अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए बहका रहे हैं। वार्ड-19 पार्षद विरेंद्र पप्पू पर भी चेयरमैन ने आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि विरेंद्र ने नगर परिषद की दुकान लीज पर लेकर इसमें शराब ठेका खोला हुआ था जो उन्होंने बंद करवा दिया। इसके चलते विरेंद्र भी पार्षदों को भड़का रहा है।
वाइस चेयरमैन और पार्षदों ने रखा मीडिया के सामने अपना पक्ष
चेयरमैन की पत्रकार वार्ता के बाद वाइस चेयरमैन की अगुवाई में शपथ पत्र सौंपने वाले पार्षद भी मीडिया के सामने आए। बबलू श्योराण ने चेयरमैन को चुनौती देते हुए कहा कि अगर वो उनके परिवार का नगर परिषद की जमीन पर एक इंच भी कब्जा साबित कर दें तो वो राजनीति ही छोड़ देंगे। वहीं, पार्षद विरेंद्र ने कहा कि चेयरमैन जो मामला उठा रहे हैं उसका निपटान हो चुका है और इस संबंध में चंडीगढ़ से पत्र भी कार्यालय दाखिल हो चुका है। चेयरमैन अपनी कुर्सी बचाने के लिए बौखलाए हुए हैं और अनर्गल आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें