फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बिरही क्रशर जोन में दुकान का ताला तोड़कर हजारों की नकदी व अन्य सामान चोरी

Thu, 09 Apr 2026 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले के गांव बिरही कलां स्थित क्रशर जोन से अज्ञात चोर एक दुकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये की नकदी, मोबाइल फोन, स्पीकर व कपड़े चुरा ले गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव बिरही कलां निवासी चेतन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने बिरही कलां क्रशर जोन में श्री श्याम मनी ट्रांसफर व क्लोथ स्टोर नाम से दुकान की हुई है। सोमवार सांय को वह दुकान को बंद कर घर चला गया था। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे वह दुकान पर गया तो दुकान का ताला टूटा हुआ था। उसने अंदर जाकर देखा तो गल्ले में रखी 70 हजार रुपये की नकदी, 15 कीपैड फोन, पांच स्पीकर और करीब 10 हजार रुपये के कपड़े चोरी मिले।
घटना की जानकारी पाकर दादरी सदर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम को भी मौके पर जांच के लिए बुलाया गया। पुलिस ने पीड़ित दुकानदार की शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें