फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: जिले के आठ महाविद्यालयों में इस बार होंगे 4180 सीटों पर दाखिले

Tue, 20 Jun 2023 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा महाविद्यालयों में दाखिले के लिए सोमवार से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिले के आठ निजी व सरकारी महाविद्यालयों में इस बार कुल 4180 सीटों पर दाखिले होने हैं। अब 19 से 28 जून तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चलेगी और 30 जून से ऑनलाइन सत्यापन शुरू हो जाएगा। वहीं, पांच से 20 जुलाई के दौरान प्रथम और द्वितीय मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। साथ ही दस्तावेजों के सत्यापन के उपरांत पात्र विद्यार्थी फीस जमा करा प्रवेश ले सकेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि 21 जुलाई से कॉलेजों में नए सत्र की कक्षाएं शुरू की जाएंगी। इससे पहले जारी शेड्यूल के अनुसार पांच जून से आवेदन प्रक्रिया शुरू होनी थी, लेकिन विभाग ने 12 जून को दाखिले का रि-शेड्यूल जारी किया था। कॉलेजों में दाखिले के लिए परिवार पहचान पत्र अनिवार्य किए गए हैं। वहीं इस बार कॉलेजों में नई शिक्षा नीति के तहत पढ़ाई की जाएगी। विद्यार्थियों को कोई परेशानी न आए इसके लिए प्रत्येक कॉलेज में हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। सीटों की संख्या की बात करें जो जिला के जनता पीजी कालेज में सबसे अधिक 1240 तथा मांढी व कादमा कालेजों में 240-240 सबसे कम सीटें हैं।
- जिले के आठ महाविद्यालयों में यह है सीटों की स्थिति
कॉलेज का नाम सीटों की स्थिति
जनता पीजी कॉलेज चरखी दादरी 1240
एपीजे कन्या महाविद्यालय चरखी दादरी 600
राजकीय महाविद्यालय भैरवी 320
राजकीय महाविद्यालय बौंदकलां 320
महिला महाविद्यालय झोझूकलां 720
राजकीय कन्या महाविद्यालय बाढड़ा 500
राजकीय महाविद्यालय मांढ़ी हरिया 240
राजकीय महाविद्यालय कादमा 240

- जनता पीजी कॉलेज चरखी दादरी कोर्स वाइज सीटों की स्थिति
कोर्स सीट
बीए 560
बीकॉम 160
बीएससी (एनएम) 160
बीएससी (एम) 80
बीएससी (एनएम) कंप्यूटर साइंस 160
बीएससी एक्चुरियल साइंस 80
बीएससी (एमएलटी) 40

- एपीजे कन्या महाविद्यालय चरखी दादरी
बीए 400
बीएसी नॉन मेडिकल 80
बीकॉम 80
बीकॉम वोकेशनल 40

- राजकीय पीजी कॉलेज भैरवी
बीए 240
बीकॉम 80
- राजकीय महाविद्यालय बौंदकलां:
बीए 240

बीकॉम 80
- महिला महाविद्यालय झोझूकलां
बीए 480
बीएससी नॉन मेडिकल 160

बीकॉम 80
- राजकीय कन्या महाविद्यालय बाढ़ड़ा:
बीए 320

बीएससी नॉन मेडिकल 100

बीकॉम 80
- राजकीय महाविद्यालय मांढ़ी हरिया
बीए 160
बीकॉम 80
- राजकीय महाविद्यालय कादमा

बीए 160

बीकॉम 80

दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय विद्यार्थी सावधानियां रखें। प्राय: देखने में आया है कि कंप्यूटर सेंटरों वाले मनमर्जी से सेंटर भर देते हैं जिसके कारण विद्यार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। विद्यार्थी मनपसंद के कॉलेज भरते समय सावधानी रखें। आवेदन के समय मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी स्वयं की ही दें क्योंकि इनपर ही संदेश जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. नीरज गर्ग, नोडल अधिकारी जनता कॉलेज चरखी दादरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें