फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो देश भारत के पीएम को वीजा नहीं देते थे, वो आज मोदी को सलाम ठोकते हैं : बिप्लब देब

Tue, 20 Jun 2023 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
दादरी में आयोजित रैली को संबोधित करते भाजपा प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब।
विज्ञापन
चरखी दादरी। कांग्रेस के लंबे शासनकाल पर भाजपा का 9 साल का कार्यकाल भारी पड़ा है। इस समय अवधि में देश की साख अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ी है। पहले जो देश हमारे पीएम नरेंद्र मोदी को वीजा तक नहीं देते थे, वो आज उनको सलाम ठोंकते हैं। ये बात नई अनाजमंडी में सोमवार को आयोजित गौरवशाली भारत रैली में त्रिपुरा के पूर्व सीएम एवं भाजपा के प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब ने कही। उन्होंने कहा कि भाजपा हर स्तर पर मजबूत है, फिर चाहे दमदार नेताओं की बात करें या फिर बेदाग छवि की।
विज्ञापन

बिप्लब देव ने कहा कि 2024 में भाजपा को फिर से हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटें जीतानी हैं और दादरी-भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद धर्मबीर सिंह को फिर से जीताना है। उन्होंने कहा कि धर्मबीर के नाम में धर्म है जबकि उनका पहनावा भी धार्मिक है। रैली को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि दादरी ने 36 साल तक मुझे आशीर्वाद दिया है। हुड्डा राज में किसानों को ढाई रुपये के मुआवजा चेक भेजे जाते थे जबकि अब ऐसा नहीं है। उन्होंने हरियाणवी लहजे में कहा कि अगर 152-डी बनन तै स्वाद आया हो तो मोदी के नाम की ताली बजा दयो। उन्होंने कहा कि मोदी रन बना रहे हैं। ऐसे में सूबे व देश की जनता को उन्हें एक और पारी खेलने का मौका देना चाहिए।
पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि उदयभान को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त हुए आठ माह हो चुके हैं, लेकिन वो अब तक प्रदेश कार्यकारिणी तक नहीं बना पाए हैं। इसके विपरीत भाजपा पहले त्रिदेव, फिर शक्ति केंद्र प्रमुख और अब पन्ना प्रमुख भी घोषित कर चुकी है।
विज्ञापन


- जिनका वर्चस्व था, उन्हें पिता-पुत्र ने खत्म कर दिया
ओपी धनखड़ ने नाम लिए बिना पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके बेटे राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि पहले पिता-पुत्र ने पहले अशोक तंवर का और फिर कुमारी शैलजा का वर्चस्व खत्म किया। अब उदयभान का भी जल्द ही पहले जैसा हाल कर देंगे।

- रैली में ये रहे मौजूद
दादरी में आयोजित रैली में कृषि मंत्री जेपी दलाल, मंंत्री डॉ. बनवारी लाल, विधायक घनश्याम सराफ, विधायक डॉ. अभय सिंह, सामाजिक अधिकारिता मंत्री ओपी यादव, सीताराम यादव, पूर्व विधायक सुखविंद्र मांढ़ी, पूर्व विधायक शशि परमार, दादरी जिला प्रभारी कमल यादव, बबीता फौगाट, दादरी जिला अध्यक्ष सतेंद्र परमार, भिवानी जिला अध्यक्ष शंकर धूपड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें