फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बिगोवा में चोरों ने बंद मकान को बनाया निशाना

Mon, 20 Apr 2026 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी जिले के गांव बिगोवा में चोर ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये की नकदी व जेवरात चुरा ले गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गांव बिगोवा निवासी कृष्णा देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बड़ा बेटा हरियाणा पुलिस में कार्यरत है और परिवार के साथ दादरी रहता है। उसका छोटा बेटा परिवार के साथ गुरुग्राम में रहता है। उन्होंने बताया कि गांव में मकान में वह अकेली रहती है। गत आठ अप्रैल को वह मकान को बंद कर भिवानी में अपनी बेटी के पास गई थी। रविवार को जब वह वापस गांव आई और मकान के अंदर जाकर देखा तो कमरे का ताला टूटा हुआ था।
वहीं कमरों के अंदर बनी अलमारियों से सामान व कपड़े बिखरे हुए थे। इसकी सूचना उसने अपने बेटे व आसपास में दी और डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। जब उन्होंने अलमारियों में रखे सामान को चेक किया तो सोने का एक मंगल सूत्र, एक चेन, तीन अंगूठी, एक कड़ा, चांदी की दो जोड़ी पायल, एक जोड़ी पैरों की कड़ी, 10 चांदी के सिक्के, चांदी के छह गिलास व करीब 90 हजार रुपये की नकदी गायब मिली।
विज्ञापन

घटना की जानकारी पाकर इमलोटा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया। दादरी सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें