फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक अधिकारियों ने पुलिस को दी स्टेटमेंट, एटीएम से चोरी हुए एक लाख 87 हजार 500 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदौला गांव स्थित ऑरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के एटीएम से चोर एक लाख 87 हजार 500 रुपये चोरी कर ले गए। नकदी निकासी की स्टेटमेंट देखने के बाद चोरी हुई नकदी का पता चला है। इसके बाद बैंक अधिकारियों ने झोझूकलां थाना पुलिस को भी सूचना दे दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है और तीन टीमें वारदात को ट्रेस करने में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि रविवार रात चोरों ने गांव मंदोला में एटीएम को निशाना बनाया था। चोर गैस कटर से मशीन को काटकर कैश-ट्रे से नकदी चोरी कर ले गया था। सीसीटीवी में एक नकाबपोश एटीएम कैबिन में घुसता हुआ कैद हुआ, जिसने अंदर प्रवेश करते ही सीसीटीवी पर स्प्रे कर दिया और इससे आगे गैस कटर को काटने से लेकर नकदी निकालने तक की वारदात सीसीटीवी में कैद नहीं हो पाई।
बैंक प्रबंधक अमर सिंह ने पुलिस शिकायत में बताया कि सोमवार दोपहर अस्थायी सफाई कर्मी अजय का उनका पास फोन आया और उसने बताया कि एक ग्रामीण ने उसे जानकारी दी है कि एटीएम का ताला टूटा हुआ है। इसके बाद बैंक प्रबंधक ने उक्त कर्मी को मौके पर भेजा तो एटीएम कटी मिली। अमर सिंह ने बताया कि बैंक में गत शुक्रवार को पांच लाख का कैश डाला गया था। हालांकि सोमवार देर शाम बैंक प्रबंधक ने पुलिस को चोरी हुई नकदी की भी जानकारी दे दी।
विज्ञापन

दो दिन बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली
मंदोल स्थित एटीएम में वारदात रविवार रात दो बजकर 33 मिनट पर हुई थी और चोरी की वारदात को दो दिन बीत चुके हैं लेकिन अब तक पुलिस के हाथ खाली है। हालांकि तीन टीमें वारदात को ट्रेस करने के लिए जांच में जुटी हुई हैं।
बैंक प्रबंधक ने हमें एटीएम से चोरी हुई नकदी की जानकारी दे दी है। एटीएम में 1लाख 87 हजार 500 रुपये थे। जल्द ही वारदात को ट्रेस कर लिया जाएगा। हमारी टीम जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

दिलबाग सिंह, झोझूकलां थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें