फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: चोर गिरोह सक्रिय, बिजली निगम को लग रहा चूना

विज्ञापन
विज्ञापन
झोझूकलां। क्षेत्र में चोर गिरोह सक्रिय है जो सरकारी संपत्ति को निशाना बना रहा है। 15 दिन के अंदर चोरों ने दो जगहों से बिजली निगम का करीब दो लाख कीमत का तार चोरी कर लिया। झोझूकलां थाना पुलिस ने दोनों चाेरियों के संबंध में केस तो दर्ज कर लिया है, लेकिन चोरों का सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस को दोनों वारदात को तत्परता से सुलझाने की जरूरत है। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही वारदात को ट्रेस कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


जानिये...कहां-कहां से चोरी किया बिजली निगम का तार
केस:1- 2000 मीटर लंबा तार ले गया चोर गिरोह
बिजली निगम एसडीओ के अनुसार 30 नवंबर को गोकल बस स्टैंड से कादमा रोड के साथ से 2000 मीटर लंबा तार चोरी हुआ है। इससे विभाग को लगभग 115780 रुपये का नुकसान हुआ है। फोरमैन राजबीर की रिपोर्ट के आधार पर एसडीओ ने पुलिस को शिकायत दी है जिसके आधार पर चार दिसंबर को पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।

केस:2- 15 दिन पहले 1800 मीटर लंबा ले गए थे चोरी
बिजली निगम एसडीओ के अनुसार 15 दिन के अंदर दूसरी साइट से तार चोरी हुआ है। गत 15 नवंबर को भी चोर 1800 मीटर लंबा तार चोरी कर ले गए थे और उसकी कीमत करीब एक लाख रुपये थी। इस लिहाज से चोरों ने दो साइट पर वारदात कर बिजली निगम को दो लाख से अधिक का चूना लगाया है। हालांकि इससे पहले भी तार चोरी की वारदातें हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें