फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बेरला में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी-जेवर और एलईडी टीवी चोरी

Tue, 17 Nov 2026 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
गांव बेरला में चोरों द्वारा खंगाली गई संदूक। - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव बेरला में बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए नकदी, चांदी और सोने के जेवरात समेत एलईडी टीवी चोरी कर लिया। चोर मकान के अंदर घुसे और संदूक व अलमारी के ताले तोड़कर सामान खंगाल डाला। वारदात का पता मंगलवार सुबह करीब 11 बजे उस समय चला, जब रूबी पत्नी राजेश शर्मा मकान में पहुंची।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राजेश शर्मा पुत्र रामकिशन का मकान गांव बेरला में है। राजेश शर्मा परिवार के साथ वहीं रहते हैं। वे साल में दो-तीन बार गांव आते हैं। इससे पहले राजेश और रूबी 7 मई को गांव आए थे। इसके बाद मकान बंद था। सोमवार को रूबी शर्मा मुंबई से रवाना हुई थी।
मंगलवार सुबह करीब 11 बजे रूबी मकान में पहुंची तो अंदर का सामान बिखरा मिला। जांच करने पर संदूक और अलमारी टूटी हुई मिली। चोर मकान से 10 चांदी के सिक्के, करीब 10 हजार रुपये नकद, तीन जोड़ी पाजेब, सोने के कानों के बाले और दो नाक की तिल्लियां चोरी कर ले गए। इसके अलावा एलईडी टीवी भी गायब मिला। परिजनों के अनुसार घर में पांच-पांच और दस-दस रुपये के नोटों की गड्डियां भी रखी हुई थीं।
विज्ञापन

चोर मकान में सामने की तरफ से घुसे थे। वारदात के बाद मकान की कुंडी अंदर से बंद मिली। पीड़िता ने घटना की जानकारी बाढड़ा थाना पुलिस को दी पुलिस को शिकायत देकर सामान की बरामद की मांग की
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें