रोहतक के ध्यानार्थ
फोटो-23
पुलिस की गिरफ्त में गहने चोरी करने का आरोपी। स्रोत : विभाग
::::::::::::
- 12 मार्च को समसपुर में ताला तोड़कर चुराए थे गहने व रुपये, दो दिन बाद पुलिस ने दबोचा आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। गांव समसपुर में घर में घुसकर गहने और 70 हजार नकदी चोरी के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान रोहतक जिले के सुंदरपुर निवासी प्रदीप उर्फ गंजा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से चोरी का सामान बरामद किया और कोर्ट के आदेशानुसार जेल भेजा गया।
पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि 12 मार्च को पुलिस को गांव समसपुर में चोरी होने की सूचना मिली थी। इसमें रोहित अपने भाई मोहित के साथ सुबह खेत में गया था। उनकी मां मंदिर में गई थी। इसके बाद करीब 11:30 बजे जब वे खेत से वापस आए तो घर का सामान बिखरा मिला। बाद में उन्होंने सामान की जांच की तो सोने की एक अंगूठी, एक मंगलसूत्र, चांदी की एक अंगूठी, एक जोड़ी पाजेब और 70 हजार रुपये चोरी मिले। जब उन्होंने पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की तो एक व्यक्ति घर में घुसता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद उन्हें आरोपी प्रदीप मिला।
अब स्पेशल स्टाफ टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रदीप उर्फ गंजा को गिरफ्तार किया है। साथ ही चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है। वहीं, आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया और शनिवार को आदेशानुसार भिवानी जेल भेजा गया।