फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में हर गांव व शहर के हर वार्ड में होगा राशन डिपो : मूलचंद शर्मा

Fri, 21 Jun 2024 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चरखी दादरी में कष्ट निवारण समिति की बैठक लेने पहुंचे कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। प्रदेश के हर गांव और शहर के वार्ड में राशन डिपो की व्यवस्था की जाएगी। राशन डिपो संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए जल्द ही विभाग की सरकार के साथ बैठक होनी है। यह बात खाद्य आपूर्ति विभाग के मंत्री मूलचंद शर्मा ने कष्ट निवारण समिति की बैठक राशन डिपो से संबंधी शिकायत की सुनवाई करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि काफी जगहों पर राशन डिपो की दरकार है। कुछ जगहों पर तो एक व्यक्ति के पास तीन से चार राशन डिपो हैं। कई गांवों में राशन डिपो न होने से ग्रामीण परेशान हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही विभाग इन तमाम समस्याओं का समाधान कर देगा। उन्होंने कहा कि प्रयास रहेगा कि एक व्यक्ति के पास एक से ज्यादा राशन डिपो न रहे, जबकि कोई गांव इससे अछूता न रहे।
विज्ञापन

बता दें कि कष्ट निवारण समिति की बैठक में लाड गांव के सरपंच प्रद्युमन ने गांव में चार माह से कम राशन आने की शिकायत की थी। हालांकि बैठक कक्ष में उन्होंने बताया कि दो माह से व्यवस्था में सुधार है। मंत्री मूलचंद शर्मा ने अधिकारियों को चेताते हुए कहा कि किसी ने गरीब के राशन वितरण में गड़बड़ी की या फिर कोई अन्य अनियमितता बरती तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



कांग्रेस हो चुकी खत्म, किरण चौधरी का भाजपा में स्वागत
बैठक के बाद पत्रकारों द्वारा कांग्रेस को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए मूलचंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस खत्म हो चुकी है। इनके कद्दावर नेता ही पार्टी छोड़ रहे हैं। उन्होंने किरण व श्रुति चौधर के भाजपा ज्वाइन करने पर कहा कि वे बड़ी नेता हैं और उनका भाजपा में स्वागत है। भाजपा सभी को साथ लेकर चलने वाला संगठन है।



फोटो 19
चरखी दादरी में कष्ट निवारण समिति की बैठक लेने पहुंचे कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें