फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: उप चुनाव में मतदान के दिन रहेगा सवैतनिक अवकाश

Fri, 23 May 2025 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला निर्वाचन अधिकारी (पं.) एवं उपायुक्त मुनीश शर्मा ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव के मद्देनजर 15 जून को मतदान होगा। सरकार के मतदाता के रूप में पंजीकृत कर्मचारियों के लिए इस दिन सवैतनिक अवकाश रहेगा।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि कर्मचारियों को मतदान के दिन लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 135-बी के तहत सवैतनिक अवकाश की अनुमति होगी। इसके साथ ही प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 135-बी के तहत फैक्टरियों, प्राइवेट व्यावसायिक संस्थानों, दुकानों आदि में भी मतदान के दिन जहां मतदान होना है, उस क्षेत्र के मतदाता के रूप में पंजीकृत कर्मचारियों के लिए भी सवैतनिक अवकाश रहेगा। ताकि, कर्मचारी अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के महापर्व में भागीदार बन सकें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें