फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: फसल कटाई सीजन के दौरान ट्यूबवेल के लिए दिन के समय नहीं मिलेगी बिजली

Thu, 28 Mar 2024 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। फसल कटाई सीजन के दौरान बिजली चालित ट्यूबवेल की बिजली सप्लाई दिन के समय बंद रहेगी। ट्यूबवेल के लिए रात के समय ही सप्लाई जाएगी। हालांकि घरेलू फीडर की सप्लाई दिन में जारी रहेगी।
इस समय फसल पक कर तैयार है। ऐसे में शॉट-सर्किट के कारण आग लगने की आशंका रहती है। हर साल करीब 150 एकड़ फसल आग की भेंट चढ़ जाती है। जिले में एक लाख 60 हजार एकड़ में सरसाें व एक लाख एकड़ में गेहूं की फसल खड़ी है। काफी क्षेत्र में बिजली चालित ट्यूबवेल से किसान फसलों की सिंचाई करते हैं। खासकर रेतीला एरिया जहां जमीनी पानी का स्तर काफी नीचे है। कई भागों में तो जलस्तर 400 फीट नीचे होने पर किसानों को दो मोटर लगाकर पानी का उठान करना पड़ता है। खेतों के ऊपर से एक लाख व 11 हजार वोल्टेज की घरेलू लाइन गुजर रही हैं। कई बार शॉर्ट सर्किट के कारण फसल में आग लगने की घटनाएं हो जाती हैं, जिससे फसलों को नुकसान हो जाता है।
विज्ञापन


जिले में 2000 बिजली चालित ट्यूबवेल
जिले में करीब दो हजार से ज्यादा बिजली चालित ट्यूबवेल हैं। अब बिजली निगम दिन के समय ट्यूबवेल की सप्लाई बंद रखेगा। दिन के समय घरेलू बिजली की लाइनें नियमित रूप में चलती रहेंगी। गांवों में घरेलू उपभोक्ताओं को 16 घंटे बिजली सप्लाई होती है। बिजली निगम ने किसानों से भी फसल कटाई एवं कढ़ाई करते समय सावधानी बरतने की अपील करते हुए गाइडलाइन जारी की है। बिजली निगम अधिकारियों का कहना है कि अगर खेत के ऊपर किसी लाइन के तार आदि लटक रहे हैं तो निगम को सूचित करें। इसका तत्काल प्रभाव से समाधान किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि किसान मेहनत कर फसल तैयार करता है और चंद घंटों में उसकी मेहनत खाक हो जाती है। ऐसे में सावधानी बरतना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन





दिन के समय बिजली ट्यूबवेल को आपूर्ति की जाने वाली लाइनें बंद रहेगी। किसान को रात के समय ट्यूबवेल के लिए बिजली दी जाएगी। घरेलू लाइनों से सप्लाई नियमित रूप से होती रहेगी। किसान फसल कटाई एवं कढ़ाई के समय सावधानी बरतें। - सुनील कुमार, एसडीओ, बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें