फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: कांग्रेस पार्टी में अनुशासन नहीं, एक-दूसरे के खिलाफ बोल रहे हमारे नेता

Mon, 17 Jun 2024 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
चरखी दादरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ चर्चा करते हंसमुख चौधरी। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। कांग्रेस के ऑब्जर्वर हंसमुख चौधरी ने रविवार को विश्राम गृह में जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली। इस दौरान लोकसभा चुनाव के परिणाम पर भी चर्चा की गई। ऑब्जर्वर के सामने कार्यकर्ताओं ने भी अपना दर्द खुलकर बयां किया। कांग्रेस कार्यकर्ता विनय मैहड़ा ने कहा कि पार्टी में अनुशासन नहीं है। हमारे नेता एक-दूसरे के खिलाफ बोल रहे हैं। कोई बाढड़ा में तो कोई दादरी और भिवानी में अपनी टीस निकाल रहा है।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस ऑब्जर्वर से संगठन के पदों पर नियुक्तियां करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जल्द से जल्द ये प्रक्रिया पूरी की जानी चाहिए ताकि संगठन को मजबूत किया जा सके। उससे पहले संगठन में अनुशासन जरूरी है।
हंसमुख चौधरी ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है और राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ पार्टी की सरकार बनेगी। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में प्रदेश व देश में अच्छा प्रदर्शन किया है। कांग्रेस के मतदाताओं का ग्राफ बढ़ा है, जिससे साफ नजर आ रहा है कि आने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत पक्की है। बैठक में विधायक सोमबीर सांगवान, पूर्व विधायक धर्मपाल सांगवान, पूर्व विधायक नृपेंद्र मांढ़ी, पूर्व विधायक रणसिंह मान, पूर्व विधायक कर्नल रघुवीर सिंह, अधिवक्ता सुनील सांगवान, पूर्व ब्लॉक प्रधान सतबीर फौगाट, पूर्व ब्लाॅक प्रधान राज सिंह, पूर्व ब्लाॅक प्रधान बलजीत फौगाट, पूर्व चेयरमैन प्रीतम बलाली, धर्मेंद्र ढिल्लो, डाॅ. विजय मंदौला व रब्बू पंवार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन



प्रदेश में जल्द होगी संगठन की घोषणा : चौधरी
हंसमुख चौधरी कहा कि मौजूदा सरकार से हर वर्ग परेशान है। सरकार से जनता छुटकारा पाना चाहती है। लोकसभा चुनाव में भी हरियाणा की जनता ने भाजपा को नकार दिया है और सच का आईना दिखा दिया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में जल्दी ही संगठन की घोषणा की जाएगी। कार्यकर्ता एक जुट होकर विधानसभा चुनावों में जुट जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें