फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पैसेंजर ट्रेनों के समय में हुआ बदलाव अब नई समय सारिणी से पहुंच रहीं ट्रेनें

Mon, 05 Jan 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। बीकानेर रेल मंडल ने नियमित प्रक्रिया के तहत दादरी के रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली पैसेंजर ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया है।
विज्ञापन

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि मंडल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हर वर्ष समय सारिणी में बदलाव करता है। जिससे रेल में सफर करने वाले यात्रियों को मंडल की ओर से दी जाने वाली सुविधाओं में भी विस्तार किया जा सके।
विज्ञापन

बता दें कि दादरी के रेलवे स्टेशन पर ठहराव करने वाली सभी 34 सवारी गाड़ियां एक जनवरी से नए समय अनुसार ही रवाना हो रही हैं। सवारी गाड़ियों के समय में 11 मिनट से लेकर एक घंटे तक का परिवर्तन किया गया है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि समय में बदलाव करना नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है। बीकानेर रेल मंडल का प्रयास रहता है कि वो यात्रियों को बेहतर सुविधा दे सके। उन्होंने यात्रियों से नए समय सारिणी के अनुसार ही स्टेशन पर पहुंचने की अपील की है, ताकि यात्रियों के समय की बचत हो सके और अतिरिक्त भागदौड़ से भी बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें