फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: विधायक से मिला किसानों का प्रतिनिधि मंडल

Mon, 05 Jan 2026 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विधायक से मिलने पहुंचे किसान नेता।
विज्ञापन
चरखी दादरी। चार सूत्री मांगों को लेकर किसानों के 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने दादरी के भाजपा विधायक सुनील सांगवान से उनके आवास पर मुलाकात की। भाकियू प्रदेश महासचिव रणबीर फौजी घिकाड़ा के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने फसल मुआवजा, भावांतर भरपाई, बाजरा ई-खरीद घोटाले की जांच और ट्रैक्टर रजिस्ट्रेशन फीस बढ़ोतरी जैसे मुद्दे प्रमुखता से उठाए।
विज्ञापन

जगबीर घसौला ने बताया कि जलभराव से खराब हुई खरीफ फसलों के मुआवजे में ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल की वेरिफिकेशन के दौरान 90 प्रतिशत तक कटौती कर दी गई, जिससे अधिकांश किसान मुआवजे से वंचित रह गए। इसके अलावा बाजरा की ई-खरीद करने वाले सभी किसानों को भावांतर भरपाई की राशि भी अब तक नहीं मिली। उन्होंने बाजरा ई-खरीद के दौरान झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ और मेवात के किसानों के फर्जी गेट पास घोटाले की उच्च स्तरीय जांच की मांग भी उठाई। साथ ही ट्रैक्टर रजिस्ट्रेशन फीस को 1080 रुपये से बढ़ाकर 10800 रुपये करने के निर्णय को वापस लेने की मांग रखी गई।
आचार्य देवी सिंह ने बताया कि विधायक के समक्ष सभी मांगें विस्तार से रखी गईं। इस पर विधायक सुनील सांगवान ने आश्वासन दिया कि वह सोमवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर फसल मुआवजा और भावांतर भरपाई के मुद्दे पर बात करेंगे तथा जो भी आश्वासन मिलेगा, उसकी जानकारी समिति को देंगे। हालांकि ट्रैक्टर रजिस्ट्रेशन फीस बढ़ोतरी के मामले में विधायक ने इसे बड़े सत्र का विषय बताते हुए असमर्थता जताई। पूर्व सरपंच ओमप्रकाश इमलोटा ने बताया कि मुलाकात के बाद प्रतिनिधिमंडल ने मेजबान चौक पर बैठक कर आगामी आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की। तय किया गया कि 7 जनवरी को सुबह 10 बजे रोज गार्डन हाथी पार्क में प्रस्तावित किसानों की बैठक यथावत रहेगी। किसानों से अधिक संख्या में पहुंचकर आंदोलन को मजबूती देने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें