फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: हैफेड गोदाम की दीवार फांदकर सरसों के 65 बैग ले गए चोर

Sun, 08 Sep 2024 04:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
वाहन लेकर कोहलावास गोदाम में पहुंचे चोर, चेंबर का ताला तोड़कर चुराए बैग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बौंदकलां। गांव कोहलावास स्थित हैफेड गोदाम से वीरवार रात चोरों ने सरसों के 65 बैग चोरी कर लिए। चोरी हुई सरकारी सरसों की कीमत करीब 1.54 लाख रुपये है। गोदाम सुपरवाइजर की शिकायत पर बौंदकलां थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में संजय कुमार ने बताया कि वह राजस्थान के गांव दादू का रहने वाला है। कोहलावास हैफेड गोदाम में एलटीसी कंपनी की ओर से बतौर सुपरवाइजर कार्यरत है। पांच सितंबर की रात को वह गोदाम पर ही था जबकि भागेश्वरी निवासी गार्ड रणसिंह भी गेट पर तैनात था।
विज्ञापन

रात को चोर गोदाम के पीछे की तरफ वाहन लेकर आए और दीवार फांदकर अंदर आ गए। बाद में उन्होंने गोदाम में बने चेंबर का ताला तोड़ा और वहां से सरसों के 65 बैग चोरी कर लिए। आरोपी सरसों के बैग को वाहन में डालकर फरार हो गए।
विज्ञापन

दूसरी ओर गोदाम में तैनात दोनों कर्मचारियों को भनक तक नहीं लगी। शुक्रवार सुबह जब वे उठे तो उन्हें गोदाम के चेंबर का ताला टूटा हुआ मिला। सरसों की बोरियां भी बिखरी मिलीं। इसके अलावा गोदाम से दीवार तक सरसों पड़ी मिलीं। अब जब उन्होंने दीवार के पास देखा तो वाहन के टायरों के निशान थे। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके का मुआयना किया और केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
फोटो - 01
कोहलावास में तोड़ा गया गोदाम का ताला। संवाद
फोटो - 02
चोरी के बाद चेंबर में बिखरी पड़ी सरसों व बोरियां। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें