फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बलाली की बेटी पहलवान नेहा ने स्पेन में जीता कांस्य पदक

Sun, 08 Sep 2024 04:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
स्पेन में पदक जीतने पर नेहा का हाथ उठाकर विजेता घोषित करते हुए रेफरी। स्रोत: कोच
विज्ञापन
15 दिन में देश को नेहा सांगवान ने दिलाया दूसरा अंतरराष्ट्रीय पदक, पैतृक गांव में खुशी का माहौल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। गांव बलाली निवासी नेहा सांगवान ने पांच और छह सितंबर को स्पेन में आयोजित विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर फिर देश का नाम ऊंचा किया है। इससे पहले नेहा ने जॉर्डन में आयोजित विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया था। अब नेहा के पास कुल 16 पदक हो गए हैं।
खास बात यह है कि स्पेन में आयोजित स्पर्धा में नेहा ने पहली बार सीनियर वर्ग में भाग लिया और इसमें कांस्य पदक जीतकर वह अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहीं। प्रतियोगिता में नेहा ने अंडर-20 आयुवर्ग के 57 किलोग्राम भारवर्ग में देश का प्रतिनिधित्व किया। हालांकि, कांस्य पदक जीतने का सफर नेहा के लिए चुनौतीपूर्ण रहा।
विज्ञापन

पांच सितंबर को नेहा का पहला मुकाबला रोमानिया की पहलवान लीरका जी व दूसरा ताइवान की लीयाओ पी के साथ हुआ। दोनों में नेहा ने 10-10 का स्कोर कर एकतरफा जीते। क्वार्टर फाइनल नेहा व जापान की पहलवान यूसीडा एस के साथ हुआ। इसमें नेहा 10-2 के स्कोर से हार गईं। छह सितंबर को नेहा का कांस्य पदक के लिए मुकाबला हुआ। इसमें पहला मुकाबला यूएसए की पहलवान क्यूरेशी सी के साथ हुआ, लेकिन नेहा ने अपने दांवों से उसे 8-2 के स्कोर से मात दी। इसके बाद मुकाबला हंगरी की पहलवान टेरेक जी के साथ हुआ और इसमें नेहा ने 15-9 के स्कोर से जीत हासिल कर कांस्य पदक हासिल किया।
- रविवार रात घर लौटेंगी नेहा
नेहा की इस उपलब्धि से गांव व परिजनों में खुशी है। नेहा की जीत पर कोच सज्जन मंदौला, गुरु पहलवान कृष्ण सांगवान, कोच देवेंद्र सनसनवाल व मौजिज ग्रामीणों ने परिजनों को बधाई दी है। उनकी मानें तो नेहा रविवार रात घर लौटेंगी।
विज्ञापन

- पिता बोले : देश का ज्यादा से ज्यादा मान बढ़ाए नेहा
नेहा सांगवान के पिता एवं बलाली के पूर्व सरपंच अमित ने कहा कि बेटी की उपलब्धि पर फख्र है। बस इतना ही चाहते हैं कि बेटी ज्यादा से ज्यादा पदक जीतकर देश का मान बढ़ाए। नेहा की मां मुन्नी देवी का कहना है कि बेटी ने कांस्य पदक जीतकर मान बढ़ाया है। इसकी बेहद खुशी है।
- ये हैं नेहा की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियां
- जून 2023 में सब जूनियर एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक।
- जुलाई 2022 में एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक।
- जून 2024 में जॉर्डन में आयोजित एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक।
- अगस्त 2024 में जॉर्डन में आयोजित विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक।
- सितंबर 2024 में आयोजित विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक।
फोटो -03
स्पेन में पदक जीतने पर नेहा का हाथ उठाकर विजेता घोषित करते रेफरी। स्रोत : कोच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें