फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पुरानी अनाज मंडी में दिनदहाड़े चोरी, खाद बीज भंडार से 1.70 लाख उड़ाए

Thu, 07 May 2026 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
पुरानी अनाज मंडी स्थित दुकान, जहां पर चोरी हुई है।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर की पुरानी अनाज मंडी में बुधवार दोपहर को बदमाशों के हौसले बुलंद देखने को मिले। यहां स्थित नवीन खाद बीज भंडार की दुकान से अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े करीब 1.70 लाख रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना दोपहर करीब 3:15 बजे की है। चोरी की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई। पुलिस प्रशासन की ओर से आरोपियों को पकड़ने के लिए इलाके में तेज गति से सर्च अभियान चलाया जा रहा है। वारदात के बाद से ही पुलिस टीम आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके। इस घटना के बाद व्यापारियों में रोष और असुरक्षा का माहौल है। पुरानी अनाज मंडी के व्यापार मंडल के प्रधान राधेश्याम ने सभी व्यापारियों से अपील की है कि वे पूर्ण सतर्कता के साथ अपना कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें