फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: लंदन में रह रहे परिवार का बंद मकान चोरों ने खंगाला

Mon, 29 Jul 2024 04:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
ताले चटकाकर घर से चांदी के बर्तन, गहने और सिक्के ले गए, दामाद की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। लंदन में रह रहे शहर के एक परिवार का बंद मकान चोरों ने खंगाल दिया। चोर ताले चटकाकर चांदी के बर्तन, सिक्के और गहने चोरी कर ले गए। मकान मालिक के दामाद की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



शिकायतकर्ता धीरज ने बताया कि वह पुरानी अनाज मंडी क्षेत्र का निवासी है और वार्ड-10 में उसकी ससुराल है। उसने बताया कि उसका साला रूपेश अपने परिवार समेत लंदन में रहता है। पिछले दो माह से उसका घर बंद पड़ा है। कोई आता-जाता नहीं है।
विज्ञापन

बताया कि 26 जुलाई को रात ढाई बजे वार्ड-10 से गोविंदराम का फोन आया और उसने ससुराल में चोरी होने की जानकारी दी। इसके बाद वह अपनी ससुराल पहुंचा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। इसके बाद वह जब मकान के अंदर पहुंचा तो सामान बिखरे मिले।
विज्ञापन

धीरज ने बताया कि इसके बाद उसने अपनी सास सुनीता गोयल के पास काल कर घर में रखे गहने व सामान की जानकारी ली। जब उसने जांच की तो दो चांदी के कटोरे, दो गिलास, छह सिक्के और दो पैरों के कड़े चोरी मिले। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। शिकायतकर्ता ने पुलिस से चोरों का पता लगाकर सामान बरामद कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें