फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल के घर से डेढ़ लाख की नगदी समेत सोने-चांदी के गहने चोरी

विज्ञापन
चोरी के बाद कमरे में फैला सामान। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल के बंद मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाकर गहनों और नगदी पर हाथ साफ कर लिया। घटना के समय पूरा परिवार गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में था। बुधवार शाम सूचना मिलने के बाद पीड़ित परिवार घर पहुंचा और अलमारी के लॉकर की जांच करने पर डेढ़ लाख की नकदी और सोने-चांदी के गहने चोरी मिले। इस संबंध में पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वार्ड-17 निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि वो दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल तैनात है। धर्मेंद्र ने बताया कि उसकी बेटी को ब्रेन ट्यूमर है जिसका मेदांता में उपचार चल रहा है। पिछले कुछ दिनों से परिवार मेदांता अस्पताल में ही है। धर्मेंद्र ने बताया कि गत रविवार को वो कपड़े और अन्य सामान लेने दादरी आया था और सोमवार को ही वापिस लौटा था। बुधवार शाम उसे पड़ोसियों ने सूचना दी कि मकान के ताले टूटे पड़े है।
सूचना मिलने के बाद देर शाम ही धर्मेंद्र वार्ड-17 स्थित अपने आवास पर पहुंचे। धर्मेंद्र को मकान के ताले टूटे मिले और अंदर कमरों में सामान बिखरा हुआ था। जब घर पर रखे गहनों और नगदी की जांच की गई तो डेढ़ लाख की नगदी के अलावा सोने के कड़े, सोने की अंगुठियां, सोने की बालियां और करीब दस तोले चांदी के जेवरत चोरी मिले। धर्मेंद्र ने बताया कि चोरों ने पहले सरिये से मकान के मेन गेट का ताला तोड़ा और इसके बाद बरामदे के गेट का ताला तोड़कर अंदर कमरे में दाखिल हुए। फिर वो कमरे में रखी अलमारी तक पहुंचे और अलमारी और लॉकर का ताला तोड़कर नगदी और गहनों पर हाथ साफ कर लिया। चोरों ने कमरे के अलावा बरामदे और रसोईघर में रखे सामान की भी खंगाला।
विज्ञापन

मकान में लगे सीसीटीवी थे बंद : धर्मेंद्र के मकान के बाहर सीसीटीवी भी लगे हैं लेकिन सीसीटीवी वर्किंग में नहीं थे जिसके चलते चोर कैमरों में कैद नहीं हो पाए। चोरों ने बड़े इत्तमिनान से घर संभाला और फिर बड़ी आसानी से फरार हो गए। धर्मेंद्र के अनुसार चोरी मंगलवार रात की गई है।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। शिकायत के आधार पर मामले की जांच हमने शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -तेलूराम, सिटी थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें